Tuesday, September 15, 2026
Tuesday, September 15, 2026

लुधियाना रेलवे स्टेशन से किडनैप बच्चा बरामद:आरोपी महिला का खुलासा-जुड़वां बच्चों की हो गई थी मौत;

Date:

पंजाब के लुधियाना रेलवे स्टेशन पर दो दिन पहले आधी रात को 1 साल के मासूम बच्चे का अपहरण करने का मामला सामने आया था। पुलिस ने इस केस को रात करीब पौने 12 बजे हल कर लिया है। बच्चे को पुलिस ने ग्यासपुरा इलाके से बरामद किया है। वहीं से पुलिस ने आरोपी महिला अनीता को काबू किया है। बच्चा चोरी करते समय महिला के साथ दिखने वाला सहयोगी उसका मुंहबोला भाई है।

अनीता का पति मुम्बई में काम करता है, वह काफी समय से यहां अकेली अपनी बेटे के साथ रहती है। सामने आया है कि अनीता ने पुलिस के पास खुलासा किया है कि उसके एक बेटी है। कुछ वर्ष पहले उसके दो जुड़वां बच्चे हुए थे जिनकी मौत हो गई थी।

वह काफी समय से परेशान थी। उसने जब बच्चे को खेलता देखा तो उसने मन बना लिया कि वह बच्चे को अपने साथ अपने घर लेकर जाएगी और उसका पालन-पोषण करेगी। लेकिन पुलिस महिला की इन बातों को शक के दायरे में रख कर जांच कर रही है। पुलिस को बच्चों की तस्करी करने का है शक।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

राजस्थान में भी ‘‘आप’’ के नेतृत्व में चलने लगी बदलाव की हवा- केजरीवाल

शिक्षा मंत्री के इलाके बारां में झाड़ू चली और...