Monday, June 1, 2026
Monday, June 1, 2026

लुधियाना में 3 मंजिला कपड़ा फैक्ट्री में आग

Date:

लुधियाना में देर रात इलाका भट्टियां के नजदीक गांव कुतबेवाल में बनी एक कपड़ा फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। फैक्ट्री में रात डेड बजे तक फायर कर्मी आग बुझाते रहे। तीन मंजिला फैक्ट्री होने के कारण दूर-दूर से आग की लपटें नजर आ रही थी।

शार्ट सर्किट से लगी आग

शार्ट सर्किट के कारण आग लगी है। इलाके के लोगों ने बताया कि इलाका में पहले बिजली गुल थी, लेकिन जब अचानक बिजली आई तो फैक्ट्री के पास से चिंगारियां निकली। जिसकी सूचना लोगों ने फैक्ट्री मालिक और दमकल विभाग को दी। इसके बाद करीब 7 से अधिक फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने आग पर कड़ी मशक्कत के बाद कंट्रोल किया। इलाका में लोगों में अफरा-तफरी मचती देख थाना सलेम टाबरी की पुलिस भी मौके पर पहुंची जिसने लोगों को शांत किया।

जानकारी मुताबिक गांव कुतबेवाल में विक्रांत निट्स के नाम से फैक्ट्री है, जहां पर टी-शर्ट बनती है। बिजली कट होने के कारण फैक्ट्री में छुट्टी थी। दमकल अधिकारी आतिश ने कहा कि 10 बार पानी डाल चुके थे, पर आग पर काबू नहीं पाया जा सका। आग को काबू पाने में 3 से 4 घंटे का समय लगा। देर रात तक दमकल कर्मियों ने घटना स्थल पर रेस्क्यू किया। फैक्ट्री में कपड़े का काफी माल था जो राख हो गया। अब नुकसान के बारे फैक्ट्री मालिक ही बता सकते।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related