Saturday, September 26, 2026
Saturday, September 26, 2026

मोहाली में FSL के पूर्व डायरेक्टर पर FIR:महिला अधिकारी का आरोप- जाति सूचक शब्द कहे

Date:

चंडीगढ़–पंजाब में FSL के पूर्व डायरेक्टर अश्वनी कालिया के खिलाफ मोहाली में केस दर्ज हुआ है। उन पर एक महिला अधिकारी को जाति सूचक शब्द कहने का आरोप है। उन्होंने महिला अधिकारी से पूर्व सेहत मंत्री एवं विधायक विजय सिंगला के केस जुड़े दस्तावेज मांगे थे। जिसको लेकर यह बहसबाजी हुई थी। हालांकि अधिकारी इस बारे में बोलने से बच रहे है। आरोपी पर थाना फेज-एक में दर्ज गया है।

शिकायत में महिला अधिकारी ने कहा कि वह पिछले 4 सालों से तैनात है। आरोपी अधिकारी ने पहले FSL के ऑडियो विभाग को दो भागों में बांट दिया। एक यूनिट डायरेक्टर ने अपने अधीन रखी थी, जबकि दूसरी यूनिट वह खुद संभाल रही थी।

मोहाली के थाना फेज-8 में 24 मई 2022 को दर्ज केस की ऑडियो (यह केस मंत्री विजय सिंगला से जुड़ा है) पुलिस ने जमा करवाई थी। उसका नतीजा तैयार करके उसने अपने पास रखा हुआ था। इस बारे में उसने 1 जनवरी 2025 को एडमिन सेक्रेटरी होम को पत्र भी लिखा था। उसका पार्सल दिसंबर 2024 से दूसरे आरोपी के पास था, जिसकी सील हटाने के लिए उसके स्टाफ से कई बार कहा गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related