Wednesday, November 25, 2026
Wednesday, November 25, 2026

गुरुग्राम में पिता बेटी को लेकर 23वीं मंजिल से कूदा:दोनों की मौत

Date:

 

गुरुग्राम—हरियाणा के गुरुग्राम में सोमवार को एक पिता अपनी दो साल की बेटी को गोद में उठाकर सोसाइटी की 23वीं मंजिल से कूद गया। नीचे गिरते ही दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। शवों को कब्जे में लेकर जिला नागरिक अस्पताल भिजवा दिया गया है।

 

मृतक की पहचान दिल्ली के नांगलोई निवासी राहुल के तौर पर हुई है। वह गुरुग्राम में सेक्टर-102 स्थित जॉयविला सोसाइटी में पत्नी और बेटी के साथ रहता था। अभी यह पता नहीं चल पाया है कि व्यक्ति ने ऐसा कदम क्यों उठाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

धनकोट चौकी इंचार्ज जगमाल ने बताया कि मृतक की पत्नी से पूछताछ की जा रही है, ताकि सुसाइड के पीछे के सटीक कारणों का पता लगाया जा सके। फिलहाल प्रारंभिक जांच में पारिवारिक विवाद या मानसिक तनाव की आशंका जताई जा रही है, लेकिन कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Nvidia CEO जेन्सन हुआंग ने पत्नी को दिया धोखा, ट्रम्प का दावा- लोरी ने उन्हें कर दिया माफ

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने न्यूयॉर्क टाइम्स को दिए...