Saturday, August 1, 2026
Saturday, August 1, 2026

सिद्धू मूसेवाले के फैंस के लिए बोले पिता बलकौर सिंह, जानिए क्या कहा…

Date:

 

सिद्धू मूसेवाले के पिता बलकौर सिंह आज एक केस लेकर श्री आनंदपुर साहिब की अदालत पहुंचे। इस अवसर पर श्री आनंदपुर साहिब बार एसोसिएशन के वकील समुदाय द्वारा उन्हें सम्मानित भी किया गया। इसके बाद पत्रकारों से बात करते हुए बलकौर सिंह ने कहा कि सिद्धू मूसेवाला के कुछ गाने कुछ लोगों द्वारा लीक कर दिए गए थे और यह मामला कोर्ट के ध्यान में लाया गया था, लेकिन फिर इस मामले पे ध्यान नहीं दे सके, लेकिन अब वे इस मामले पर पूरा ध्यान देंगे।

इसके साथ ही एक सवाल के जवाब में बलकौर सिंह ने कहा कि सिद्धू मूसेवाला के कई गाने जो पहले रिकॉर्ड किए गए हैं, वो उनके पास पड़े हैं और एक-एक करके वो गाने बाजार में आते रहेंगे। उन्होंने कहा कि हम बाजार में रहेंगे, मैं लंबे समय तक इस पर कायम रहूंगा क्योंकि हमारे पास बहुत सारी सामग्री पड़ी हुई है। इसके साथ ही  उन्होंने बताया कि लोग सिद्धू मूसेवाला के गानों को खूब पसंद कर रहे हैं और जब भी उनका गाना सोशल मीडिया पर आता है तो तुरंत हिट हो जाता है।

चुनाव लड़ने को लेकर पूछे गए एक सवाल के जवाब में बलकौर सिंह ने कहा कि अभी उनका ऐसा कोई विचार नहीं है, लेकिन अगर पार्टी हाईकमान उन्हें कोई जिम्मेदारी देगी तो वह उसे पूरे दिल से निभाएंगे।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

कांग्रेस में फिर छलका मनीष तिवारी का दर्द, शायरी से दिए सियासी संकेत

चंडीगढ़: चंडीगढ़ से कांग्रेस सांसद Manish Tewari ने एक...

ईरान पर बड़े हमले की तैयारी! अमेरिका-इजराइल की रणनीति तेज

वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिकी मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, अमेरिका और इजराइल...

कुलगाम में आतंकियों का हिंदू मजदूरों पर हमला, दो की मौत

श्रीनगर: दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले में शुक्रवार रात...