Sunday, August 2, 2026
Sunday, August 2, 2026

पंजाब में हाईवेज पर किसानों का 4 घंटे जाम:जालंधर में पुलिस-किसान भिड़े

Date:

 

अमृतसर—पंजाब में धान की धीमी खरीद के विरोध में संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) ने आज मुख्य मार्गों को रोकने का ऐलान किया है। किसान संगठन का कहना है कि बार-बार मांग उठाए जाने के बाद भी धान खरीद कार्य में कोई सुधार नहीं हुआ है। किसान सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक, 4 घंटों के लिए राज्य भर में मंडियों के आसपास की मुख्य सड़कें बंद किए हुए हैं।

SKM नेता रमिंदर सिंह पटियाला ने बीते दिन कहा था कि 19 अक्टूबर को ही सड़कों को अवरुद्ध करने का निर्णय ले लिया गया था। उसमें कहा गया था कि अगर राज्य सरकार 4 दिनों में धान की सुचारु खरीद सुनिश्चित करने में विफल रही तो बड़ा फैसला लिया जाएगा। सरकार काम करने में विफल रही है।इधर, किसानों के समर्थन में आज पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह खन्ना में दाना मंडी पहुंचे हैं।

जालंधर के परागपुर के पास किसानों की पुलिस के साथ गहमागहमी हो गई। सब-इंस्पेक्टर मदन सिंह के साथ बहस करते हुए किसान को पुलिस ने जब हिरासत में लेना चाहा तो तुरंत किसान नेता इकट्ठा हो गए। उन्होंने पुलिस के साथ धक्कामुक्की करने की कोशिश की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

कांग्रेस में फिर छलका मनीष तिवारी का दर्द, शायरी से दिए सियासी संकेत

चंडीगढ़: चंडीगढ़ से कांग्रेस सांसद Manish Tewari ने एक...

ईरान पर बड़े हमले की तैयारी! अमेरिका-इजराइल की रणनीति तेज

वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिकी मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, अमेरिका और इजराइल...

कुलगाम में आतंकियों का हिंदू मजदूरों पर हमला, दो की मौत

श्रीनगर: दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले में शुक्रवार रात...