Thursday, August 20, 2026
Thursday, August 20, 2026

मुक्तसर में किसानों ने ट्रंप-मोदी का फूंका पुतला:अमेरिकी नीति के खिलाफ प्रदर्शन

Date:

 

मलोट– पंजाब के मुक्तसर में किसानों ने अमेरिका की नई व्यापार नीति का विरोध किया। संयुक्त किसान मोर्चा भारत के आह्वान पर किसान संगठनों ने मुक्ता मीनार से रैली निकाली। किसानों ने डीसी कार्यालय के बाहर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पुतले फूंके।प्रदर्शन में भारतीय किसान यूनियन समेत कई संगठनों के नेता शामिल हुए। इनमें हरबंस सिंह कोटली, जगदेव सिंह कानियां वाली, जसविंदर सिंह झबेल वाली और अन्य प्रमुख नेता मौजूद थे। किसान नेताओं ने कहा कि अमेरिका भारत से खरीदी जाने वाली वस्तुओं और कृषि उत्पादों पर 100 प्रतिशत टैक्स लगाने का दबाव बना रहा है।

उन्होंने आरोप लगाया कि भारत सरकार अमेरिकी कृषि उत्पादों पर टैक्स में छूट दे रही है। नेताओं ने चेतावनी दी, कि इस नीति से भारतीय गेहूं और मक्का की कीमतें गिर जाएगी। उन्होंने कहा कि अमेरिका से आने वाली सस्ती गेहूं से भारतीय किसानों को नुकसान होगा। प्रदर्शनकारियों ने केंद्र और पंजाब सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related