Sunday, September 27, 2026
Sunday, September 27, 2026

पंजाब के मशहूर कॉमेडियन जसविंदर भल्ला का निधन:65 साल की उम्र में अंतिम सांस ली,

Date:

पंजाब के मशहूर कॉमेडियन डॉ. जसविंदर भल्ला (65) का देहांत हो गया। परसों रात डॉ. जसविंदर भल्ला को ब्रेन स्ट्रोक आया था, जिसके बाद उन्हें मोहाली में प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। कल रात से उनकी तबीयत ज्यादा खराब थी। आज सुबह करीब चार बजे उन्होंने अंतिम सांस ली।

परिवार के अनुसार, उनका अंतिम संस्कार मोहाली में कल (23 अगस्त) दोपहर 1 बजे किया जाएगा। बताया जा रहा है कि भल्ला की बेटी दस दिन पहले ही यूरोप गई थी। पिता के निधन के बाद अब वह वापस लौट रही हैं। आज शाम तक वह मोहाली पहुंच जाएंगी। जबकि बेटा घर पर ही है।

जसविंदर भल्ला का जन्म 4 मई 1960 को लुधियाना के दोराहा में हुआ था। उन्होंने 1988 में “छणकाटा 88” से कॉमेडियन के रूप में करियर की शुरुआत की। इसके बाद फिल्म “दुल्ला भट्टी” में एक्टर बने।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related