Thursday, June 11, 2026
Thursday, June 11, 2026

लुधियाना में नामी गैंगस्टर काबू

Date:

लुधियाना  : रेलवे स्टेशन के आस पास दुकानदारों से तेजधार हथियार के बल पर नकदी छीनने के आरोप में थाना कोतवाली की पुलिस ने गैंगस्टर मोहनी गाडर को काबू कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ किला मोहल्ला के रहने वाले अशोक कुमार के बयान पर मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी से छीनी गई नकदी में से 2700 रुपए बरामद कर लिए। आरोपी को कोर्ट में पेश कर ज्यूडिशियल रिमांड पर भेजा गया है।

 

सब इंस्पेक्टर धर्मवीर के अनुसार रेलवे स्टेशन रोड़ पर मार्किट के प्रधान अशोक कुमार ने शिकायत दी थी कि गैगस्टर कुछ दिन दुकानदारों को तेजधार हथियार दिखा कर उनके गल्ले से नकदी लूट कर ले जा रहा है । 23 नवंबर को भी उक्त आरोपी ने नित्यानंद स्टोर के मालिक संतोष कुमार को दातर दिखा कर उससे 5 हजार रुपए की नकदी छीन कर ले गया और उसे धमकाते हुए भाग निकले। उसके बाद आरोपी ने एक अन्य दुकानदार को भी धमकाते हुए नकदी छीनी। जिस पर सूचना मिलते ही ट्रैप लगा कर आरोपी को काबू कर लिय । इंस्पेक्टर गगनदीप सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ अन्य मामलों को लेकर भी जांच की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related