Wednesday, August 26, 2026
Wednesday, August 26, 2026

बुलंदशहर में सिलेंडर फटने से पूरा मकान हुआ धराशायी, एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत

Date:

बुलंदशहर — उत्तर प्रदेश में बुलंदशहर जिले के के सिकंदराबाद क्षेत्र में सोमवार देर शाम रसोई गैस के फटने से ढहे मकान का मलबा साफ कर लिया गया है। हादसे में देर रात एक और घायल की मौत के बाद मृतकों की संख्या अब 6 हो गई है जबकि 2 की हालत चिंताजनक बनी हुई है। शाम करीब 8 बजे आशापुरी कालोनी में एक महिला रात का भोजन बना रही थी कि गैस सिलेंडर में जोरदार धमाका हुआ और दो मंजिला मकान जमीदोज हो गया।

जिलाधिकारी सीपी सिंह एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने बताया कि आशा कॉलोनी में रियासुद्दीन नामक एक व्यक्ति काम करता है। बीती रात 8 बजे उसकी पत्नी घर पर भोजन बना रही थी कि तभी सिलेंडर फटने के बाद घर ढह गया। परिवार में 17-18 लोग रह रहे थे। सिलेंडर फटने की घटना से 3 महिलाओं समेत 6 लोगों की मौत हो गई है सूचना पर एसपी सिटी, एसडीएम सीओ और दमकल की गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं और बचाव में जुटी हैं। फिलहाल जेसीबी की मदद से अभी भी मलबा हटाया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

धार्मिक टिप्पणियों को लेकर डॉ. धर्मवीर गांधी घिरे, लुधियाना पुलिस में शिकायत

पटियाला से कांग्रेस सांसद डॉ. धर्मवीर गांधी की सोशल...