Tuesday, May 12, 2026
Tuesday, May 12, 2026

अकाली पार्षद की हत्या करने वाले आरोपियों का एनकाउंटर

Date:

 

अमृतसर: पंजाब पुलिस ने जंडियाला गुरु के मौजूदा अकाली पार्षद हरजिंदर सिंह की हत्या मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार पुलिस ने मुठभेड़ में हत्या के चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

इसी बीच अकाली पार्षद हरजिंदर सिंह हत्याकांड में अमृतसर पुलिस ने फतेहपुर इलाके में गुरप्रीत सिंह गोपी नामक युवक का एनकाउंटर कर दिया है। एसएचओ विनोद कुमार व छेहरटां थाने की पुलिस टीम द्वारा अमृतसर पुलिस कमिश्नर को जानकारी  दी गई। अमृतसर के पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने मीडिया से बात करते हुए इस बात की जानकारी दी कि आखिरकार हरजिंदर सिंह की हत्या इन युवकों ने क्यों की। कमिश्नर भुल्लर का कहना है कि इन युवकों को लगता था कि जब भी उनके खिलाफ कोई शिकायत होती थी तो वह हरजिंदर सिंह द्वारा की जाती थी, जो उनसे रंजिश रखते थे। जब उन्हें पता चला कि वे एक धार्मिक समारोह में जा रहे हैं, तो उनके द्वारा वहां जाल बिछाया गया, जिसमें उनके द्वारा 9 एमएम ग्लॉक से गोलियां चलाई गईं और गोली लगने से हरजिंदर नामक युवक की मौत हो गई।

इस दौरान पंजाब के डी.जी.पी. गौरव यादव ने ट्विटर पर जानकारी साझा करते हुए कहा कि एक बड़ी सफलता में, अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने विदेशी किशन गिरोह से जुड़े एक संगठित अपराध नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। आठ घंटे के भीतर गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार कर हरजिंदर सिंह उर्फ बाहमन (नगर पार्षद, जंडियाला गुरु) की हत्या का मामला सुलझा लिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related