Saturday, October 10, 2026
Saturday, October 10, 2026

अमृतसर में पुलिस-गैंगस्टर के बीच मुठभेड़

Date:

अमृतसर–अमृतसर में पुलिस टीम और गैंगस्टरों के बीच मुठभेड़ हुई है। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में पैर में गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया। पुलिस ने कार्रवाई के बाद घायल बदमाश के साथियों को पकड़ने के लिए छापेमारी तेज कर दी है। पकड़े गए बदमाश की पहचान सूरज मंडी के तौर पर हुई है, जो अजनाला का रहने वाला है। इसी दौरान झाड़ियों में पड़ी बाइक भी बरामद की गई है।

जानकारी के अनुसार, अमृतसर में पुलिस और बदमाशों के बीच ये फायरिंग वेरका बाइपास के पास हुई। ये घटना आधी रात की है। शहर में कई स्नेचिंग की वारदातों को अंजाम दे चुके सूरज मंडी को बीते दिनों पुलिस ने पकड़ा था। उस पर दो एनआरआई परिवारों से स्नेचिंग के मामले दर्ज थे। उस पर पहले भी दो मामले दर्ज हैं और कई बार डिटेन भी किया जा चुका है।पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि आरोपी ने घटनास्थल पर छीने किए गए पर्स छिपा रखे थे। उसी की रिकवरी करने के लिए उसे वेरका बाइपास पर लाया गया था।

पुलिस कमिश्नर ने बताया कि आरोपी ने फायदा उठाते हुए पुलिसकर्मी की राइफल छीनने का प्रयास किया और पुलिस पर फायरिंग कर दी। मौके पर मौजूद अन्य कर्मियों ने अपनी सर्विस रिवाल्वर निकाली और आरोपी पर सेल्फ-डिफेंस में फायर किया। एक गोली आरोपी के पैर पर लगी। जिसके बाद आरोपी को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

विजीलेंस ब्यूरो ने पटवारी और निजी एजेंट को 5,000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों किया काबू

चंडीगढ़, 8 अक्टूबर 2026: राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ...