Tuesday, July 7, 2026
Tuesday, July 7, 2026

लुधियाना पहुंची AAP की शुक्राना यात्रा:अमृतसर में होगा समापन

Date:

 

लुधियाना- पंजाब की चार विधानसभा सीटों पर हुए उप चुनाव में तीन सीटों पर आम आदमी पार्टी उम्मीदवारों द्वारा जीत दर्ज करने के बाद पार्टी द्वारा मंगलवार को शुक्राना यात्रा का शुभारंभ किया गया। दोपहर में यात्रा सरहिंद में दाखिल हुई, जोकि सरहिंद में लोगों का धन्यवाद करती हुए मंडी गोबिंदगढ, खन्ना, समराला, साहनेवाल होती हुई यात्रा लुधियाना शहर पहुंची।

यात्रा में कैबिनेट मंत्री एवं आम आदमी पार्टी पंजाब के नवनियुक्त अध्यक्ष अमन अरोड़ा और उपाध्यक्ष शैरी कलसी मजूद थे, जिन्होंने लुधियाना वासियों का जहां धन्यवाद किया। वहीं, आने वाले नगर निगम चुनावों के लिए तैयार रहने को कहा।

यात्रा में कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने कहा कि आम आदमी पार्टी पंजाब की सबसे बड़ी पार्टी बन चुकी है, जिसके 95 विधायक हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी लोगों की हर उम्मीद पर खरा उतरने की हर संभव कोशिश में लगी है। पार्टी के उपाध्यक्ष शैरी कलसी ने कहा कि नगर निगम चुनाव में भी पार्टी शानदार जीत हासिल करेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

अमृतसर में 3 अवैध कॉलोनियों पर चला बुलडोजर, पंजाब सरकार के निर्देश पर एडीए की बड़ी कार्रवाई

पंजाब सरकार के निर्देशों पर अमृतसर विकास प्राधिकरण (एडीए)...

जालंधर में पुलिस-आरोपी मुठभेड़, फायरिंग के आरोपी की टांग में लगी गोली

जालंधर के गढ़ा रोड पर हुई फायरिंग के मामले...