Wednesday, August 26, 2026
Wednesday, August 26, 2026

चंडीगढ़ में ईडी का बड़ा एक्शन:2.85 करोड़ प्रॉपर्टी कुर्क की, विदेशी नागरिकों से साइबर धोखाधड़ी का मामला

Date:

चंडीगढ़-ईडी चंडीगढ़ ने ठगी करने वाले विक्रमजीत सिंह और अन्य द्वारा विदेशी नागरिकों से करीब 11.50 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी से संबंधित साइबर धोखाधड़ी मामले में बड़ा एक्शन किया है। ईडी ने 2.85 करोड़ रुपए मूल्य की अचल और चल संपत्तियां कुर्क की है।

फर्जी कॉल सेंटरों पर ईडी ने की थी रेड

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने चंडीगढ़ समेत ट्राईसिटी में चल रहे कई फर्जी कॉल सेंटरों पर कुछ समय पहले दबिश दी थी। उस समय जांच में सामने आया था कि कॉल सेंटर विदेशी ग्राहकों को टेक्निकल सपोर्ट देने के नाम पर धोखाधड़ी कर रहे थे।

ईडी की जांच में यह सामने आया है कि यह कॉल सेंटर चलाने वाली कंपनियां अपनी वेबसाइट्स पर वेब डिजाइनिंग, वायरलेस इंटरनेट सेवाएं और अन्य सॉफ्टवेयर सेवाओं का झूठा प्रचार करती थीं, जबकि इनके प्रमोटर, निदेशकों या कर्मचारियों का कोई रिकॉर्ड नहीं था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related