Monday, October 5, 2026
Monday, October 5, 2026

पंजाब-हरियाणा के कई ठिकानों पर ED की छापेमारी, मचा हड़कंप

Date:

 

पंजाब पंजाब-हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल, यहां ई.डी. (इन्फोर्समेंट डायरेक्टोरेट) ने शुक्रवार को दोनों राज्यों के कई इलाकों में रेड की, जिससे हर तरफ भगदड़ मच गई। बताया जा रहा है कि उक्त छापेमारी इस साल अमेरिका द्वारा डिपोर्ट किए गए अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े ‘डंकी रूट’ मामले की मनी लॉन्ड्रिंग जांच के सिलसिले में की जा रही है। इनमें अमृतसर, संगरूर, पटियाला, मोगा समेत दोनों राज्यों के कई शहर शामिल हैं।
जानकारी के अनुसार, पंजाब के मानसा और हरियाणा के कुरुक्षेत्र व करनाल में कुल 7 स्थानों पर प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA) के तहत तलाशी अभियान चलाया गया। यह छापेमारी 9 जुलाई को दोनों राज्यों में की गई कार्रवाई में मिले सुरागों के आधार पर की गई। ईडी ने बताया कि 9 जुलाई को की गई छापेमारी के दौरान 30 असली पासपोर्ट बरामद किए गए थे। साथ ही, उन एजेंटों और इमीग्रेशन एजेंसियों की पहचान भी हुई है जो भारतीयों को ‘डंकी रूट’ के जरिए अमेरिका जैसे देशों में गैर-कानूनी रूप से भेजने का कारोबार चला रहे थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

ਭਗਵੰਤ ਮਾਨ ਸਰਕਾਰ ਨੇ ਟ੍ਰਿਪਲ ਐੱਚ ਸਕ੍ਰੀਨਿੰਗ ਨੂੰ ‘ਯੁੱਧ ਨਸ਼ਿਆਂ ਵਿਰੁੱਧ’ ਮੁਹਿੰਮ ਦਾ ਹਿੱਸਾ ਬਣਾਇਆ

ਸਰਕਾਰੀ ਨਸ਼ਾ ਛੁਡਾਊ ਕੇਂਦਰਾਂ ਵਿੱਚ ਐੱਚ.ਆਈ.ਵੀ., ਹੈਪੇਟਾਈਟਸ-ਬੀ ਅਤੇ ਹੈਪੇਟਾਈਟਸ-ਸੀ...