Saturday, November 7, 2026
Saturday, November 7, 2026

यूपी की राजनीति में आया भूचाल, नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने दिया कांग्रेस से इस्तीफा

Date:

 

 

 

नेशनल : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों से ठीक पहले कांग्रेस पार्टी को एक और करारा झटका लगा है। पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। कभी बहुजन समाज पार्टी (बसपा) में मायावती के बाद ‘नंबर दो’ माने जाने वाले सिद्दीकी के इस कदम ने कांग्रेस के लिए पश्चिमी यूपी में मुश्किलें बढ़ा दी हैं।

इस्तीफे के पीछे क्या है वजह?

नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने अपना त्यागपत्र कांग्रेस आलाकमान को भेज दिया है। सूत्रों की मानें तो पार्टी के भीतर अपनी उपेक्षा और चुनावी रणनीतियों में शामिल न किए जाने से वह लंबे समय से नाराज चल रहे थे। कांग्रेस में वह मीडिया विभाग के चेयरमैन जैसे अहम पदों पर भी रह चुके हैं, लेकिन पिछले कुछ समय से वह सांगठनिक गतिविधियों से कटे-कटे नजर आ रहे थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

कांग्रेस के पास पंजाब के लिए न कोई विज़न या न कोई लीडरशिप: आप

कांग्रेस भवन के अंदर दलित नेता पर हमला; राहुल...