Friday, June 12, 2026
Friday, June 12, 2026

होशियारपुर में भी चली झाड़ू,  डा. राजकुमार चब्बेवाल ने हासिल की जीत

Date:

 

आज 4 जून को हुए लोकसभा चुनाव के नतीजे घोषित हो गए हैं। इस बीच, आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार डा. राजकुमार चब्बेवाल ने होशियारपुर लोकसभा सीट से जीत हासिल की है। होशियारपुर में आम आदमी पार्टी का मुकाबला कांग्रेस प्रत्याशी यामिनी गौतम से था। डा. राजकुमार चब्बेवाल को कुल 3,03,859 वोट मिले। उन्होंने यामिनी गौतम को 37,258 वोटों के भारी अंतर से हराकर जीत हासिल की है।

इसके साथ ही इस अवसर पर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उनको माला पहनाकर स्वागत किया। डा. राजकुमार चब्बेवाल ने अपनी जीत के लिए आम आदमी पार्टी के जिला नेतृत्व को धन्यवाद दिया और होशियारपुर लोकसभा क्षेत्र के मतदाताओं को भी धन्यवाद किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related