Saturday, October 10, 2026
Saturday, October 10, 2026

पंजाब में श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी

Date:

 

गढ़शंकर—पंजाब के होशियारपुर के गढ़शंकर में शरारती तत्वों द्वारा गुरुद्वारा साहिब में श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी का मामला सामने आया है। ये घटना गढ़शंकर तहसील के गांव नूरपुर जट्टां में हुई है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह गांव के गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में पता चला कि श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के 15 पन्ने सरूप से अलग हो गए हैं।

पिछले 2 दिनों से सीसीटीवी कैमरे बंद थे, फिर भी पुलिस मौके पर पहुंच गई है और सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर मामले की जांच कर रही है। इसे लेकर सिख जत्थेबंदियों ने विरोध दर्ज किया है और मामले में पुलिस से उचित कार्रवाई की मांग की है।

जानकारी के अनुसार 2 दिनों से सीसीटीवी बंद पड़े थे। पुलिस अब सीसीटीवी बंद होने से पहले और उसके बाद के कुछ बाहर के सीसीटीवी खंगाल रही है। जिससे पता चल सके कि श्री गुरु ग्रंथ साहिब के आसपास आखिरी बार किसे देखा गया था। फिलहाल मामले में गढ़शंकर पुलिस ने एफआईआर दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

विजीलेंस ब्यूरो ने पटवारी और निजी एजेंट को 5,000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों किया काबू

चंडीगढ़, 8 अक्टूबर 2026: राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ...