Saturday, September 12, 2026
Saturday, September 12, 2026

फिल्म सरदार जी-3 पर दिलजीत बोले-शूटिंग पहले हो चुकी थी:

Date:

फिल्म सरदार जी-3 में पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर के साथ काम करने को लेकर उठे विवाद पर दिलजीत दोसांझ ने पहली बार सफाई दी है। उन्होंने कहा कि फिल्म की शूटिंग पहले ही पूरी हो चुकी थी और इसमें प्रोड्यूसरों के करोड़ों रुपये लग चुके हैं। इसी वजह से फिल्म को अब सिर्फ विदेश में रिलीज किया जाएगा।

विवाद तब शुरू हुआ जब सरदार जी-3 का ट्रेलर सामने आया और उसमें दिलजीत के साथ हानिया आमिर को लीड रोल में दिखाया गया। इसके बाद कई जगह दिलजीत का विरोध होने लगा और फिल्म की भारत में रिलीज रद्द कर दी गई।

इस मामले पर फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने इम्प्लॉइज (FWICE) ने कड़ा रुख अपनाते हुए दिलजीत दोसांझ, प्रोड्यूसर गुनीर सिंह सिद्धू, मनमॉर्ड सिद्धू और डायरेक्टर अमर हुंदल को देशद्रोही करार दिया। FWICE ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस. जयशंकर और सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव से अपील की है कि इन चारों के पासपोर्ट जब्त कर उनकी भारतीय नागरिकता रद्द की जाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

अमृतसर में दो ए.के.-47 राइफलें और 50 जिंदा कारतूसों सहित तीन गिरफ्तार

 गिरफ्तार आरोपी विदेश में बैठे हथियार तस्कर के संपर्क...