Saturday, September 12, 2026
Saturday, September 12, 2026

कांग्रेसी नेता कड़वल पूर्व विधायक सिमरजीत पर भड़के

Date:

पंजाब के लुधियाना में कांग्रेस को मिली उप-चुनाव में हार के बाद गुटबाजी अब खुलकर सामने आ रही है। नेता एक दूसरे के पोल सरेआम खोल रहे है। अब ताजा मामला कांग्रेस नेता कमलजीत सिंह कड़वल और पूर्व विधायक सिमरजीत सिंह बैंस का सामने आया है।

बैंस आशू को लुधियाना में कमजोर करना चाहते

कड़वल ने बैंस पर निशाना साधा है। एक निजी चैनल पर बातचीत दौरान कड़वल ने कहा कि सिमरजीत सिंह बैंस लुधियाना में आशू को कमजोर करना चाहते है ताकि वह खुद लुधियाना पर कब्जे कर सके।

कड़वल ने कहा कि प्रदेश प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग का बेशक बैंस इस समय करीबी बना हुआ है लेकिन वड़िंग बैंस से सचेत रहे। जब कभी बैंस को कोई अन्य कंधा मिल गया तो वह उन्हें भी पछाड़ देगा। कड़वल ने कहा कि कांग्रेस हाईकमान राहुल गांधी को शायद बैंस के किरदार और उस पर हुई FIR के बारे में खुलकर बताया नहीं गया था। जिस कारण उन्होंने इनके साथ फोटो खिंचवाकर कांग्रेस में शामिल कर लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

अमृतसर में दो ए.के.-47 राइफलें और 50 जिंदा कारतूसों सहित तीन गिरफ्तार

 गिरफ्तार आरोपी विदेश में बैठे हथियार तस्कर के संपर्क...