Wednesday, June 17, 2026
Wednesday, June 17, 2026

ऑस्ट्रेलिया शो से पहले दिलजीत को पन्नू की धमकी: केबीसी में अमिताभ के पैर छूने पर विवाद

Date:

 

चंडीगढ–पंजाबी सिंगर व फिल्म एक्टर दिलजीत दोसांझ को आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने धमकी दी है। दरअसल कौन बनेगा करोड़पति शो में दिलजीत ने अमिताभ बच्चन के पैर छुए थे। इसी को लेकर विवाद हो रहा है।

ये एपिसोड अभी टेलीकास्ट नहीं हुआ है। सामने आए प्रोमो में दिलजीत अमिताभ बच्चन के पैर छूते हुए दिखाई दे रहे हैं। इसे लेकर पन्नू ने कुछ लोगों और पत्रकारों को वॉयस कॉल की है। जिसमें वो दिलजीत को धमकी देता है। उनके बीच क्या बात हुई, ये अभी सामने नहीं आया है। कॉल में पन्नू ने 1984 सिख दंगों में अमिताभ बच्चन की भूमिका का भी जिक्र किया है। हांलाकि दैनिक भास्कर इसकी पुष्टि नहीं करता है।

इससे पहले दिलजीत के ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में हुए स्टेडियम कॉन्सर्ट में धार्मिक चिह्न किरपाण को लेकर विवाद हुआ था। कॉन्सर्ट में हजारों प्रशंसक उमड़े, लेकिन आयोजन में सिख श्रद्धालुओं को धार्मिक प्रतीक किरपाण लेकर अंदर न जाने देने के लिए रोक दिया गया।

दर्शकों ने इसका विरोध किया तो उन्हें बाहर कर दिया गया। इससे दिलजीत को देखने की उम्मीद में कॉन्सर्ट में पहुंचे सिख समुदाय के दर्शकों को निराश ही लौटना पड़ा। इन सब के बाद ऑस्ट्रेलिया में 1 नवंबर को दिलजीत का शो होना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related