Sunday, August 2, 2026
Sunday, August 2, 2026

डेरा ब्यास प्रमुख फिर जाएंगे नाभा जेल, बिक्रम मजीठिया से मिलने का समय तय!

Date:

 

पंजाब — डेरा ब्यास के प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों एक बार फिर नाभा जेल जाकर बिक्रम सिंह मजीठिया से मुलाकात कर सकते हैं। सूत्रों के अनुसार, 2 फरवरी को बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों नाभा जेल जाएंगे और मजीठिया से मिलने का समय तय किया गया है।

 

पिछले साल भी बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों मजीठिया से जेल में मिलने गए थे। उस समय दोनों के बीच काफी देर तक बातचीत हुई थी। इस मुलाकात के बाद मजीठिया ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर डेरा प्रमुख का धन्यवाद किया था।

 

बताया जाता है कि उनकी पिछली मुलाकात कुछ राजनीतिक दलों को पसंद नहीं आई थी, लेकिन बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों ने इस पर कोई ध्यान नहीं दिया और अपने रिश्ते निभाते रहे। अगर यह दूसरी मुलाकात होती है, तो यह साफ हो जाएगा कि बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों अपने करीबी लोगों के साथ मुश्किल समय में भी खड़े रहते हैं, चाहे वह जेल में ही क्यों न हों। बता दें कि बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों और बिक्रम सिंह मजीठिया के बीच पारिवारिक रिश्ता भी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

कांग्रेस में फिर छलका मनीष तिवारी का दर्द, शायरी से दिए सियासी संकेत

चंडीगढ़: चंडीगढ़ से कांग्रेस सांसद Manish Tewari ने एक...

ईरान पर बड़े हमले की तैयारी! अमेरिका-इजराइल की रणनीति तेज

वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिकी मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, अमेरिका और इजराइल...

कुलगाम में आतंकियों का हिंदू मजदूरों पर हमला, दो की मौत

श्रीनगर: दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले में शुक्रवार रात...