Friday, June 12, 2026
Friday, June 12, 2026

पंजाब में छाया घना कोहरा, अमृतसर में जीरो विजिबिलिटी

Date:

पंजाब और चंडीगढ़ में घना कोहरा छाया हुआ है। कोहरे के कारण सुबह और शाम ठंड में काफी इजाफा देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग ने आज और कल के लिए घने कोहरे का यलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार 20 से 22 दिसंबर के बीच कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने की भी संभावना है।

इस बीच न्यूनतम तापमान में 0.3 डिग्री सेल्सियस की मामूली बढ़ोतरी दर्ज की गई है। राज्य में नवांशहर सबसे ठंडा रहा, जहां न्यूनतम तापमान 6.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं पटियाला, लुधियाना और अमृतसर में सबसे अधिक कोहरा देखने को मिला।

उधर, जालंधर के गांव खुर्दपुर में होशियारपुर-जालंधर रोड पर देर रात धुंध के कारण एक कार अधूरे पुल के काम के लिए खोदे गए गड्ढे में गिर गई। हादसे में कार क्षतिग्रस्त हो गई। हालांकि राहत की बात यह रही कि ड्राइवर की जान बच गई। कार चालक को मामूली चोटें लगी हैं।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related