Tuesday, November 24, 2026
Tuesday, November 24, 2026

सुखबीर बादल के हमलावर को पंथ से निकालने की मांग

Date:

अमृतसर–शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) अंतरिम कमेटी की बैठक में सुखबीर सिंह बादल पर हमला करने वाला नारायण सिंह चौड़ा को पंथ से छेकने (पंथ निकाला) की मांग रख दी है। बैठक के बाद एसजीपीसी प्रधान एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी ने पुलिस के रवैये को नकारात्मक बताया। लेकिन, अंतरिम कमेटी के सदस्य जसवंत सिंह ने इसका विरोध कर दिया है।

एडवोकेट धामी ने कहा कि नारायण सिंह चौड़ा ने सुखबीर सिंह बादल पर हमला किया, ये निंदनीय है। कमेटी ने फैसला किया कि नारायण सिंह चौड़ा को पंथ से छेक दिया जाए। इस हमले के साथ गोल्डन टेंपल की डियोढी पर गोली लगी है। ये श्री अकाल तख्त साहिब की तौहीन है। अंतरिम कमेटी महसूस करती है कि संगत में डर का माहौल पैदा हुआ है।

वहीं, कमेटी के सदस्य जसवंत सिंह ने कहा कि नारायण सिंह चौड़ा का जीवन संघर्ष वाला रहा है। जांच का विषय तो ये है कि उसने ये कदम उठाया क्यों? ऐसे में पंथक संगठन होते हुए सीधा उसे पंथ से निकालने की मांग कर देना गलत है। हमें इस पर विचार करने की जरूरत है, नाकि उसे पंथ से निकालने की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

अमृतसर में एक नाबालिग सहित तीन व्यक्ति काबू ; 17.5 किलोग्राम हेरोइन बरामद

चंडीगढ़/अमृतसर, 23 नवंबर: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के दिशा-निर्देशों...

दिलजीत दोसांझ के बेंगलुरु कॉन्सर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल में IED ब्लास्ट का जिक्र

बेंगलुरु: पंजाबी गायक और अभिनेता दिलजीत दोसांझ के बेंगलुरु...

पंजाब चुनाव 2027 के लिए कांग्रेस का चुनावी बिगुल, आज चंडीगढ़ में PEC की पहली बैठक

चंडीगढ़: पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर...