Friday, October 16, 2026
Friday, October 16, 2026

देहरादून-‘ये कश्मीर नहीं, इन्हें मार दो’ बोलकर कश्मीरियों को पीटा

Date:

देहरादून में दो कश्मीरी लड़कों को दुकानदार ने रॉड से पीटा। घायलों का आरोप है कि दुकानदार को जैसे ही पता लगा कि वो मुस्लिम हैं और कश्मीर से हैं तो वह भड़क गया और गाली-गलौज करता हुआ मारपीट करने लगा। इस दौरान दुकान के पास बैठे कुछ और लोग भी वहां पर पहुंच गए और फिर सबने मिलकर लाठी-डंडों और रॉड से पीटकर दोनों को बुरी तरह जख्मी कर दिया।

 

घायल लड़के ने बताया कि मारपीट करने वालों में दुकानदार के साथ एक महिला भी थी। वे कह रहे थे-

 

ये कश्मीर नहीं है, यहां कश्मीरी नहीं चलेगी, ये मुस्लिम हैं, इनको जिंदा मार दो। तुमने पहलगाम में हमारे लोगों को मारा है, अब तुम्हें बताएंगे।

ये घटना बुधवार शाम को देहरादून के विकास नगर में हुई है, हमले में 18 साल का दानिश और एक नाबालिग लड़का घायल हुआ है। नाबालिग का हाथ टूट गया है और सिर में गंभीर चोटें लगी हैं। दानिश को भी कई जगहों पर चोटें आई हैं। यह नाबालिग, रिश्ते में दानिश का भाई है। इस घटना पर जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा- ऐसी घटनाएं अस्वीकार्य हैं, इन्हें हर हाल में रोका जाना चाहिए। उन्होंने सीएम पुष्कर सिंह धामी से फोन पर बात कर सख्त कार्रवाई का आग्रह किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related