Saturday, August 1, 2026
Saturday, August 1, 2026

जन्म दिन पर पोते समेत दादा-दादी की हुई मौत

Date:

 

हरियाणा के फरीदाबाद जिले के भाकरी गांव में कल देर रात सिलेंडर फटने से एक घर की छत गिर गई। जिसके नीचे सो रहे दादा-दादी और उनके 14 वर्षीय पोते की मौत हो गई। वहीं एक भैंस की भी मौत हो गयी। सिलेंडर ब्लास्ट के बाद गांव में दहशत का माहौल हो गया। तमाम ग्रामीण मौके पर दौड़ पड़े। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हाइड्रा बुलाकर मलबा हटवाया।

करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद तीनों को बाहर निकाला गया, तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। तीनों के शवों को बादशाह खान सिविल अस्पताल में रखा गया है। विस्फोट के कारण पड़ोस की दीवार भी ढह गयी। इसमें भी तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

भाकरी गांव निवासी 55 वर्षीय सरजीत घर के नीचे दुकान चलाता था। उसका काम हार्डवेयर बेचना है। रात में सरजीत अपनी पत्नी बबीता और 14 वर्षीय पोते कुणाल के साथ पहली मंजिल पर सो रहे थे। सिलेंडर से गैस लीक हो रही थी। जिसके बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं थी। आधी रात के बाद सिलेंडर में आग लग गई और विस्फोट हो गया। विस्फोट से रसोई की दीवार ढह गयी। यह दीवार सरजीत के कमरे से सटी हुई थी।

दीवार ढहते ही लेंटर तीनों के ऊपर गिर गया, जिससे सारा मलबा दब गया। शोर सुनकर गांव के अन्य लोग मौके पर पहुंच गए। पता चला कि एक पड़ोसी की दीवार भी गिर गई है। इसके नीचे तीन लोग भी दबे हुए हैं। उन्हें बाहर निकाल दिया गया। घर के पीछे सरजीत का बेटा बिट्टू रहता है। विस्फोट का वहां कोई असर नहीं हुआ।

आपको बता दें कि सरजीत के पोते कुणाल का जन्मदिन था। पूरा परिवार जन्मदिन की तैयारियों में व्यस्त था। कुणाल का जन्मदिन खास तरीके से मनाने की तैयारी चल रही थी लेकिन परिवार को क्या पता था कि यह उनकी मौत का दिन बन जाएगा। हादसे को लेकर अब पूरे गांव में शोक की लहर है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

कांग्रेस में फिर छलका मनीष तिवारी का दर्द, शायरी से दिए सियासी संकेत

चंडीगढ़: चंडीगढ़ से कांग्रेस सांसद Manish Tewari ने एक...

ईरान पर बड़े हमले की तैयारी! अमेरिका-इजराइल की रणनीति तेज

वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिकी मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, अमेरिका और इजराइल...

कुलगाम में आतंकियों का हिंदू मजदूरों पर हमला, दो की मौत

श्रीनगर: दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले में शुक्रवार रात...