Sunday, August 23, 2026
Sunday, August 23, 2026

गैंगस्टरों ते वार का 171वां दिन: पंजाब पुलिस ने 625 स्थानों पर छापेमारी कर 348 लोगों को किया गिरफ्तार

Date:

पुलिस टीमों ने 307 व्यक्तियों के विरुद्ध एहतियाती कार्रवाई की
• लोग एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन नंबर 93946-93946 पर गोपनीय रूप से गैंगस्टरों के बारे में दे सकते हैं सूचना
• ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ अभियान के 496वें दिन 59 नशा तस्कर गिरफ्तार

चंडीगढ़, 10 जुलाई: राज्य में चल रहे ‘गैंगस्टरों ते वार’ अभियान के 171वें दिन पंजाब पुलिस ने आज पूरे राज्य में गैंगस्टरों के सहयोगियों के चिन्हित एवं मैप किए गए 625 ठिकानों पर छापेमारी की।
उल्लेखनीय है कि ‘गैंगस्टरों पर वार’—पंजाब को गैंगस्टर मुक्त राज्य बनाने के लिए शुरू की गई निर्णायक मुहिम—का शुभारंभ 20 जनवरी, 2026 को पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव द्वारा किया गया था। एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ), पंजाब के समन्वय से सभी जिलों की पुलिस टीमें पूरे राज्य में विशेष अभियान चला रही हैं।

आज अभियान के 171वें दिन पुलिस टीमों ने तीन हथियारों सहित 348 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया। इसके साथ ही अभियान शुरू होने से अब तक कुल गिरफ्तारियों की संख्या 46,357 हो गई है।

इसके अतिरिक्त, 307 व्यक्तियों के विरुद्ध एहतियाती कार्रवाई की गई तथा अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने 13 भगोड़े अपराधियों को भी गिरफ्तार किया।

लोग एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन नंबर 93946-93946 पर गोपनीय रूप से वांछित अपराधियों और गैंगस्टरों के बारे में सूचना दे सकते हैं। इसके अलावा अपराध एवं आपराधिक गतिविधियों से संबंधित सूचनाएं भी साझा की जा सकती हैं।

इस बीच, पुलिस टीमों ने नशों के खिलाफ अपनी मुहिम ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ के 496वें दिन भी अभियान जारी रखते हुए आज 59 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से 816 ग्राम हेरोइन, 386 नशीली गोलियां तथा 1.29 लाख रुपये की ड्रग मनी बरामद की गई। इसके साथ ही पिछले 496 दिनों में गिरफ्तार किए गए कुल नशा तस्करों की संख्या बढ़कर 72,813 हो गई है।

नशा मुक्ति अभियान के तहत पंजाब पुलिस ने आज छह व्यक्तियों को नशा छोड़ने तथा पुनर्वास उपचार के लिए भी प्रेरित किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related