Friday, August 7, 2026
Friday, August 7, 2026

पाकिस्तान में सतलुज पर बना बांध टूटा:फिरोजपुर के 12 गांव में आ रहा पानी

Date:

चंडीगढ़—पड़ोसी राज्य हिमाचल में हो रही तेज बारिश की वजह से डैमों से छोड़े जा रहे पानी के कारण पंजाब के 6 जिलों में बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं। हालांकि आज यानी 20 अगस्त से अगले तीन दिन यानी 23 तारीख तक भारी बारिश का अलर्ट नहीं है।

आज कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई। वहीं, आज सुबह मोहाली के खरड़ समेत कुछ इलाकों में बारिश हुई है। इसी तरह पठानकोट के कुछ इलाकों में बारिश हुई है। दूसरी तरफ पाकिस्तान में सतलुज नदी पर बना एक बांध टूट गया है।

जिसकी वजह से भारत के फिरोजपुर जिले के 12 गांवों में पानी आ रहा है। गट्‌टी राजोके गांव के खेतों में पानी भर गया। इस दौरान बीएसएफ के चेक पोस्ट पास भी पानी पहुंचा है। जिसे रोकने मे लोग जुटे हुए हैं। पिछले 24 घंटों में राज्य के तापमान में 2.4 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। सबसे अधिक तापमान 39.8 डिग्री फरीदकोट में दर्ज किया गया है।

10 जिलों में हो सकती है हल्की से मध्यम बारिश
मौसम विभाग के मुताबिक आज पठानकोट, होशियारपुर, रूपनगर, गुरदासपुर, अमृतसर, कपूरथला, जालंधर, नवांशहर, फतेहगढ़ साहिब और पटियाला जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। हालांकि आने वाले दिनों की बात करे तो 20 और 22 अगस्त को कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। 23 अगस्त को अधिकतर स्थानों पर बारिश की संभावना है। इस दिन मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है। इसके बाद 25 तक भारी बारिश की संभावना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related