अमृतसर—चक्रवाती तूफान मोंथा का असर पंजाब में भी देखने को मिल रहा है। हालांकि इससे राज्य में बारिश के आसार तो नहीं बन रहे हैं, लेकिन हवाएं नीचे की तरफ बहने से राज्य के कुछ जिलों में प्रदूषण से राहत मिली है और तापमान में गिरावट देखने को मिली हैं। हालांकि आज हवा की स्थिति बदलेगी, जिससे तापमान में बढ़ेगा और प्रदूषण भी परेशान करेगा।
मौसम विभाग के अनुसार हवाएं नॉर्थ से नॉर्थ ईस्ट की तरफ बह रही हैं। मध्य पंजाब में ये हवाएं नार्थ की तरफ हैं। इसके चलते स्थित ऐसी बनी है कि राज्य में बठिंडा व अमृतसर में प्रदूषण से राहत मिली है। यहां एक्यूआई 100 से नीचे पहुंच गया है, लेकिन मध्य पंजाब में स्थिति चिंताजनक स्तर पर पहुंच गई है।
जलंधर, खन्ना, लुधियाना में स्थिति खराब है। हवाओं के कारण यहां प्रदूषण तेजी से बढ़ा है। अनुमान है कि आज आधे पंजाब में हवाएं नार्थ और आधे पंजाब में साउथ-वेस्ट की तरफ बहेंगी। जिससे प्रदूषण की स्थित बिगड़ने के आसार बन रहे हैं।


