Saturday, July 4, 2026
Saturday, July 4, 2026

चंडीगढ़ में सीटीयू 60 नई बसें शामिल:प्रशासक गुलाबचंद कटारिया ने दिखाई हरी झंडी

Date:

 

चंडीगढ़–चंडीगढ़ में मंगलवार को चंडीगढ़ ट्रांसपोर्ट अंडरटेकिंग (सीटीयू) की ओर से खरीदी गई 60 नई बसें सड़कों पर दौड़ने के लिए तैयार हैं। इन बसों के संचालन से हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और अन्य पड़ोसी राज्यों के लिए बेहतर कनेक्टिविटी का रास्ता खुलेगा। कई नए रूट शुरू होंगे, जिससे लोगों को सीधा फायदा मिलेगा।

पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाबचंद कटारिया आईएसबीटी-17 पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम में मंगलवार को इन बसों को हरी झंडी दिखाई। ये 60 बसें 31 रूटों पर दौड़ेंगी। जिनमें से कई नए हैं और कुछ पुराने रूटों पर बसों की संख्या बढ़ाई गई है। इन रूटों पर ट्रायल रन सफल रहा है।

सीटीयू ने इन नई एसी बसों को विशेष रूप से लॉन्ग रूट की मांग को ध्यान में रखते हुए तैयार कराया है। ये बसें चंडीगढ़ से कई लोकप्रिय स्थलों के साथ-साथ अन्य कई नए रूटों पर भी संचालित होगी। अधिकारियों के अनुसार, ये बसें यात्रियों को अधिक आराम और सुविधाएं प्रदान करेंगी। इन बसों में आधुनिक एसी सिस्टम, आरामदायक सीटें और मोबाइल चार्जिंग पोर्ट जैसी सुविधाएं उपलब्ध रहेगी। इसके अलावा हर बस में जीपीएस ट्रैकिंग सिस्टम भी लगाया गया है, जिससे यात्रियों को बसों की लोकेशन की रियल-टाइम जानकारी मिल सकेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

13 जुलाई को पंजाब आ सकते हैं पीएम मोदी, जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन का उद्घाटन और रैली की चर्चा तेज

पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के...