गुरुग्राम—गुरुग्राम जिले में गढ़ी हरसरू रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में आने से दंपती की मौके पर ही मौत हो गई। देर शाम दोनों रेलवे ट्रैक के किनारे बैठे थे। तभी दिल्ली की तरफ से ट्रेन आती देख अचानक से पति अपनी पत्नी का हाथ छुड़ाकर ट्रैक पर आ गया, पीछे पीछे चिल्लाती हुई पत्नी आई।
इसी दौरान 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ रही तेज रफ्तार से गुजर गाड़ी नंबर 12249 स्वर्ण नगरी एक्सप्रेस ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। पुरुष को ट्रेन 100 मीटर तक घसीटते ले गई, जिसके कारण उसका पूरा शरीर टुकड़ों में बंट गया। जबकि महिला ट्रेन की टक्कर लगने से वहीं पर गिर गई।
लोको पायलट ने दी हादसे की जानकारी
लोको पायलट ने हादसे की जानकारी गढ़ी हरसरू स्टेशन मास्टर और जीआरपी को दी। सूचना मिलते ही जीआरपी की टीम मौके पर पहुंची और दोनों के शवों को अपने कब्जे में लिया। उन्होंने आसपास रहने वाले लोगों को दोनों की बॉडी दिखाई, लेकिन उनकी पहचान नहीं हो पाई। रात का वक्त होने के कारण पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए मॉर्च्युरी में भिजवाया।


