Wednesday, November 25, 2026
Wednesday, November 25, 2026

देश में घटती जनसंख्या को लेकर चिंतत हुए रूसी राष्ट्रपति, कहा, लंच और कॉफी ब्रेक के दौरान शारीरिक संबंध बनाए नागरिक

Date:

 

रूस में घटती जनसंख्या को लेकर व्लादिमीर पुतिन काफी चिंतित हैं। अब रूसी राष्ट्रपति ने इस समस्या से निपटने के लिए एक नई तरकीब सोची है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुतिन ने रूसी नागरिकों को लंच और कॉफी ब्रेक के दौरान शारीरिक संबंध बनाने की सलाह दी है। पुतिन का यह निर्देश ऐसे समय आया है जब रूस में जन्म दर घटकर 1.5 प्रति महिला हो गई है। यह रूस के लिए भी चिंता का विषय है क्योंकि किसी देश की जनसंख्या को स्थिर रखने के लिए महिला प्रजनन दर कम से कम 2.1 होनी चाहिए।

इसके साथ ही रूस के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. येवगेनी शस्तोपालोव ने इस बात पर जोर दिया है कि बच्चे पैदा करने में काम बाधा नहीं बनना चाहिए। उन्होंने रूसियों से अपने परिवारों का विस्तार करने के लिए दोपहर के भोजन और कॉफी ब्रेक का लाभ उठाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि काम में बहुत ज्यादा व्यस्त रहना रिश्ता न बनाने का कोई वैध कारण नहीं है। यह फालतू का बहाना हे। आप ब्रेक के बीच सेक्स कर सकते हैं, क्योंकि जिंदगी बहुत तेजी से गुजरती है।

उन्होंने कहा कि मॉस्को में 18 से 40 वर्ष की उम्र के बीच की महिलाओं को उनके प्रजनन स्वास्थ्य और क्षमता का आकलन करने के लिए डिज़ाइन की गई मुफ्त प्रजनन जांच में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। इतना ही नहीं, रूस के चेल्याबिंस्क क्षेत्र के अधिकारियों ने जन्म दर बढ़ाने के लिए आर्थिक मदद भी देनी शुरू कर दी है। 24 वर्ष से कम उम्र की महिलाओं को उनके पहले बच्चे के जन्म पर 1.02 लाख रुपये (9.40 लाख रुपये) का भुगतान दिया जाता है। रूस में गर्भपात तक पहुंच पर प्रतिबंध जारी है, सार्वजनिक हस्तियां और धार्मिक नेता इस बात की वकालत कर रहे हैं कि एक महिला की पहली जिम्मेदारी बच्चों को जन्म देना और उनका पालन-पोषण करना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Nvidia CEO जेन्सन हुआंग ने पत्नी को दिया धोखा, ट्रम्प का दावा- लोरी ने उन्हें कर दिया माफ

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने न्यूयॉर्क टाइम्स को दिए...