Friday, May 15, 2026
Friday, May 15, 2026

गुरुओं पर टिप्पणी केस:BJP ने आतिशी लापता के पोस्टर लगाए; शिकायतकर्ता बोला-मैंने तो वीडियो जांच की एप्लिकेशन दी थी

Date:

दिल्ली विधानसभा में आम आदमी पार्टी (AAP) की विधायक व पूर्व CM आतिशी मार्लेना के बयान पर पंजाब और दिल्ली की राजनीति में घमासान अभी थमा नहीं है। दिल्ली भाजपा ने आतिशी गुमशुदा के पोस्टर लगा दिए हैं। वहीं जालंधर में जिस इकवाल सिंह के नाम पर FIR हुई है, वह भी खुलकर इस मामले सामने नहीं आए हैं।

आतिशी के गुरुओं के अपमान के आरोप मामले में शिकायत करने वाले आईएस बग्गा (इकवाल सिंह) जालंधर की मिट्ठू बस्ती के रहने वाले हैं। भास्कर टीम ने जब मिट्ठू बस्ती का दौरा किया तो पता चला कि यहां घरों के बाहर नंबर प्लेट ही नहीं लगी हैं जबकि पुलिस ने हाउस नंबर 180 लिखा है। काफी ढूंढने के बाद भी शिकायतकर्ता का घर नहीं मिला।

जब बग्गा को फोन किया तो उन्होंने कहा वह घर से बाहर हैं। चंडीगढ़ आए हैं और लौट रहे हैं। बग्गा ने कहा कि मैं कहीं भी भागा नहीं हूं। मुझ पर आप वर्कर होने के नाते जानबूझकर FIR दर्ज करवाने के जो आरोप लगाए जा रहें वो झूठे हैं। मैंने तो वीडियो जांच की एप्लिकेशन दी थी।

मामला ज्यादा बड़ा हो गया तो मेरा नाम उछल गया। बता दें कि बस्ती बावा खेल पुलिस ने 7 जनवरी को रात के 11 बजकर 20 मिनट पर FIR दर्ज की थी।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related