Sunday, June 14, 2026
Sunday, June 14, 2026

जालंधर-अमृतसर NH पर दो गाड़ियों में टक्कर:बीच सड़क पर पलटा वाहन, 1 घायल

Date:

जालंधर में देर रात एक सड़क हादसे की खबर आई। बताया जा रहा है कि शहर के पठानकोट चौक के पास दो वाहनों में भीषण टक्कर हो गई। यह हादसा जालंधर अमृतसर नेशनल हाईवे पर रात 10 बजे हुआ। लोगों से मिली जानकारी के अनुसार दोनों वाहन पठानकोट चौक के ऊपर बने फ्लाईओवर से अमृतसर की ओर जा रहे थे।

काले रंग की जेन कार को अश्विंदर पाल सिंह बेगोवाल चला रहे थे। अश्विंदर पाल सिंह ने बताया कि वह बेगोवाल से अमृतसर जा रहे थे। जब वह पठानकोट चौक के ऊपर बने फ्लाईओवर से अमृतसर की ओर जा रहे थे तो पीछे से आ रही एक अन्य तेज रफ्तार कार ने उनकी कार को साइड से टक्कर मार दी।

जिसके कारण पीछे वाली कार अनियंत्रित होकर बीच सड़क पर पलट गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बीच सड़क पर पलट गई और मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। हादसे में दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए।

वहीं दूसरी कार में चार लोग सवार थे। कार से उतरते ही दूसरी कार के चालक पर आरोप लगने शुरू हो गए। काली जेन कार चला रहे अश्विंदर पाल सिंह बेगोवाल ने आरोप लगाया कि चारों ने शराब पी रखी थी।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related