Wednesday, October 14, 2026
Wednesday, October 14, 2026

पंजाब के 17 जिलों में शीतलहर जारी:14 दिसंबर तक येलो अलर्ट, बारिश की उम्मीद नहीं,

Date:

 चंडीगढ़ में तापमान बढ़ा

पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी के साथ ही पंजाब और चंडीगढ़ में भी शीतलहर चल रही है। मौसम विभाग की तरफ से 14 दिसंबर तक शीतलहर का येलो अलर्ट जारी किया गया है। जबकि पिछले 24 घंटे में पंजाब के औसत अधिकतम तापमान 0.4 डिग्री और चंडीगढ़ के तापमान में 0.3 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। हालांकि राज्य में तापमान सामान्य से 3 डिग्री कम है। पंजाब में सबसे अधिक तापमान आनंदपुर साहिब 22.2 डिग्री दर्ज किया गया है। बाकि सभी जिलों का तापमान इससे कम रहा है। सबसे कम तापमान गुरदासपुर और पठानकोट में दर्ज किया गया। सुबह और शाम के समय लोगों को काफी मुश्किल उठानी पड़ रही है।

इन जिलों के लिए जारी हुआ है अलर्ट

आज हिमाचल से सटे पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, होशियारपुर, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, बठिंडा, मानसा, संगरूर, रूपनगर और मोहाली में शीतलहर का येलो अलर्ट है। अभी तक बारिश संबंधी कोई अलर्ट नहीं है। ऐसे में मौसम शुष्क रहेगा।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

NIC पंजाब डिवीजन-6 की दिन-रात की मेहनत से HUNAR Punjab पोर्टल हुआ लाइव

समर्पण, टीमवर्क और तकनीक के दम पर NIC पंजाब...