Wednesday, May 13, 2026
Wednesday, May 13, 2026

MP में शीतलहर, 24 शहरों में पारा 10° से कम:राजस्थान में सर्दी से राहत की संभावना

Date:

पहाड़ी इलाकों से बर्फबारी के चलते मैदानी इलाकों में सर्दी बढ़ गई है। मध्य प्रदेश में आज शीतलहर का अलर्ट है। शनिवार को प्रदेश के 24 शहरों में तापमान 10 डिग्री से कम रहा। शहडोल का कल्याणपुर सबसे ठंडा रहा। यहां पर न्यूनतम तापमान 4 डिग्री दर्ज किया गया।

राजस्थान में आज से कड़ाके की सर्दी से राहत मिल सकती है। अगले एक सप्ताह तक प्रदेश में मौसम साफ रहने की संभावना है। वहीं, शनिवार को जोधपुर, जैसलमेर समेत कुछ जिलों में बादल छाए रहे, हालांकि बारिश नहीं हुई।

इधर, उत्तराखंड में रविवार को बद्रीनाथ-केदारनाथ समेत अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है। वहीं, उत्तरकाशी समेत 3 जिलों में बारिश की संभावना है। शनिवार को केदारनाथ में तापमान माइनस 16°C और बद्रीनाथ में माइनस 11°C दर्ज किया गया।

वहीं, हिमाचल में ठंड बढ़ने से अब झरनों का पानी जमने लगा है। पहाड़ी क्षेत्रों में तापमान माइनस में चला गया है। ठंड बढ़ने के बाद अब पर्यटन स्थलों पर टूरिस्ट भी बढ़ने लगे हैं। लाहौल स्पीति के कोकसर में ठंड बढ़ने से झरमा जम गया।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

PSEB 12वीं रिजल्ट में बेटियों का जलवा, तीन छात्राओं ने हासिल किए 500 में 500 अंक

मोहाली, 13 मई - पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड Punjab...