Friday, July 10, 2026
Friday, July 10, 2026

दिल्ली को स्वच्छ बनाने के लिए CM रेखा गुप्ता का विशेष सफाई अभियान, बेहतरीन सफाई करने वालों को मिलेगा ईनाम

Date:

 

नई दिल्ली – दिल्ली की सड़कों और गलियों को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंगलवार को दिल्ली नगर निगम मुख्यालय में एक विशेष सफाई अभियान की घोषणा की। अभियान के तहत हर दिन अलग-अलग लक्ष्यों के साथ सफाई कार्य किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी विभाग सामंजस्य के साथ मिलकर इस अभियान को सफल बनाएं।

रेखा गुप्ता ने बताया कि इस अभियान के तहत “मेरी दिल्ली, मेरी जिम्मेदारी” नारे को साकार किया जाएगा, जिसमें सभी नागरिकों, जनप्रतिनिधियों और सरकारी एजेंसियों को साथ मिलकर काम करना होगा। उन्होंने कहा अब दिल्ली का स्वर्णिम अध्याय लिखने का समय आ गया है।

सफाई अभियान की प्रमुख घोषणाएं
– पहले दो दिन सभी सरकारी कार्यालयों की सफाई की जाएगी।
– हर शनिवार और रविवार, अनधिकृत कॉलोनियों में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा।
– हर गुरुवार, यमुना नदी के घाटों की सफाई की जाएगी।
– 29-30 अगस्त को, रिंग रोड की सफाई और मरम्मत का कार्य किया जाएगा।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

कपूरथला नगर निगम में आम आदमी पार्टी की शानदार जीत, तीनों पदों पर कब्जा

नरिंदर सिंह मनसू बने कपूरथला नगर निगम के मेयर* *आप...