Wednesday, June 10, 2026
Wednesday, June 10, 2026

ट्रांसजेंडर समुदाय के लिए CM रेखा गुप्ता का बड़ा ऐलान, DTC और क्लस्टर बसों में फ्री सफर को दी मंजूरी

Date:

 

 

 

नेशनल: दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने ट्रांसजेंडर समुदाय के लिए एक बड़ा ऐलान किया है। सरकार ने ट्रांसजेंडर (Transgender) समुदाय के लिए DTC और क्लस्टर बसों में मुफ्त यात्रा के प्रस्ताव को आधिकारिक मंजूरी दे दी है। इस नई योजना के तहत, दिल्ली के निवासी ट्रांसजेंडर व्यक्ति अब बसों में बिना किसी किराये के सफर कर सकेंगे। यह सुविधा ठीक उसी तरह लागू की जाएगी, जैसे वर्तमान में महिलाओं के लिए ‘पिंक टिकट’ या नवनिर्मित ‘पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड’ के माध्यम से मुफ्त यात्रा की व्यवस्था है।

 

‘पिंक सहेली कार्ड’ बनेगा पहचान का आधार

हाल ही में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा लॉन्च किया गया ‘पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड’ (Pink Saheli Card) अब ट्रांसजेंडर यात्रियों के लिए भी उपलब्ध होगा। यह कार्ड आधार से लिंक होगा और पूरी तरह डिजिटल होगा, जिससे यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार के भेदभाव या परेशानी को कम किया जा सके।

 

सामाजिक न्याय और गरिमा का प्रयास

सीएम रेखा गुप्ता ने इस फैसले पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि हमारी सरकार एक ऐसी दिल्ली बनाने के लिए प्रतिबद्ध है जहाँ हर नागरिक, चाहे उसका लिंग कुछ भी हो, सम्मान के साथ जी सके। सार्वजनिक परिवहन तक समान पहुँच सुनिश्चित करना सामाजिक न्याय की दिशा में हमारा एक मजबूत कदम है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related