Tuesday, September 15, 2026
Tuesday, September 15, 2026

खंडवा हादसा पीड़ितों के लिए CM मोहन ने की मुआवजे की घोषणा, आज शोकाकुल परिवारों से करेंगे मुलाकात

Date:

 

भोपाल : मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज खंडवा जिले के पंधाना पहुंच कर कल दशहरे के दिन हुई दुर्घटना से प्रभावित शोक संतप्त परिवारों से मुलाकात करेंगे। डॉ यादव प्रभावितों के परिजन से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाएंगे। कल देर शाम हुए इस हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में ज्यादातर बच्चे और किशोर हैं। बता दें कि सीएम मोहन यादव ने भी शोकाकुल परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। साथ ही मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपए का मुआवजा देने की घोषणा भी की हैं।

 

वही पीएम मोदी ने भी इस हादसे पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से मृतक के परिजनों को दो लाख और घायल कों 50 हजार देने की घोषणा की हैं। वहीं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने भी शोक व्यक्त किया हैं। PMO की ओर से जारी की गई पोस्ट में लिखा है कि ‘मध्य प्रदेश के खंडवा में हुए एक हादसे में हुई जान-माल की हानि से अत्यंत दुःखी हूं। इस कठिन समय में मेरी संवेदनाएं प्रभावित लोगों और उनके परिवारों के साथ हैं। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से प्रत्येक मृतक के परिजनों को 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे।

 

दुर्गा विसर्जन के दौरान हुआ हादसागुरुवार को गांव पाडलफाटा में दुर्गा विसर्जन के दौरान ट्रैक्टर ट्राली पलट गई। जिसमें 11 लोगों की मौत हो गई। शुक्रवार सुबह प्रशासन ने 11 मृतकों के शवों को पंधाना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से एक-एक कर एम्बुलेंस में गांव लाया। संवेदनशील स्थिति को देखते हुए पुलिस का भारी बल गांव में तैनात किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

केजरीवाल ने की गोवा में आम आदमी पार्टी और गोवा फॉरवर्ड पार्टी के बीच गठबंधन की घोषणा

 हमारा गठबंधन ‘‘गोवा फर्स्ट’’ कहलाएगा, जो भाजपा-कांग्रेस का...