Wednesday, July 8, 2026
Wednesday, July 8, 2026

सीएम मान ने नायब सैनी को लिखा पत्र:कहा-हरियाणा को देने के लिए अतिरिक्त पानी नहीं; अपने लोगों से अन्याय नहीं होने दूंगा

Date:

चंडीगढ़–हरियाणा और पंजाब के बीच चल रहे पानी के विवाद में अब नया मोड़ आ गया है। पंजाब के सीएम भगवंत मान ने अब हरियाणा के सीएम नायब सैनी को पत्र लिखा है। उन्होंने पत्र में लिखा है कि उनके पास हरियाणा को देने के लिए अतिरिक्त पानी नहीं है।
बीजेपी पंजाब के साथ अन्याय कर रही है। साथ ही पंजाबियों के खिलाफ षड्यंत्र कर रही है। बीजेपी जबरदस्ती पंजाब के पानी पर डाका डालना चाहती है। “मैं किसी हालत में पंजाब के लोगों के साथ अन्याय नहीं होने दूंगा।”
पिछले दो दिनों से पंजाब और हरियाणा के बीच पानी का मामला गरमाया हुआ है। पंजाब साफ कर चुका है कि हरियाणा ने अपने हिस्से का पानी प्रयोग कर लिया है। वहीं, अब अतिरिक्त पानी की मांग कर रहा है। मानवता के आधार पर उसे फिर भी पानी दिया जा रहा है। जबकि हरियाणा का कहना है कि उन्हें मिलने वाले पानी में पंजाब सरकार ने कटौती की है। पहले रोजाना साढ़े आठ हजार क्यूसेक पानी मिलता था, जबकि अब सिर्फ चार हजार क्यूसेक पानी दिया जा रहा है।
पानी के इस मुद्दे में जहां बीबीएमबी ने केंद्रीय बिजली मंत्रालय को पत्र लिखकर इस दिशा में उचित कार्रवाई करने की मांग की है, वहीं इसके बाद हरियाणा के मीडिया से बात करते हुए हरियाणा के पूर्व सीएम और केंद्रीय बिजली मंत्री मनोहर लाल खट्‌टर का बयान आया था।
उन्होंने कहा था कि पंजाब सरकार राजधर्म नहीं निभा रही है। पानी संबंधी पंजाब सरकार की कार्रवाई सही नहीं है। बीबीएमबी पर किसी तरह का दबाव नहीं आने देंगे। अगर कोई दबाव डाला गया, तो केंद्र पर पानी बांटने का फैसला ले सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

देशभर में बारिश का कहर, बाढ़ और भूस्खलन से जनजीवन अस्त-व्यस्त

देश के कई राज्यों में लगातार हो रही भारी...

328 पावन स्वरूप मामला: अमृतसर पहुंची एसआईटी, जांच अंतिम चरण में

328 लापता पावन स्वरूपों के मामले की जांच कर...

पंजाब पुलिस की बड़ी कामयाबी, 6 हैंड ग्रेनेड और 12 पिस्तौल के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार

पंजाब पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस विंग ने अमृतसर में...