Sunday, May 24, 2026
Sunday, May 24, 2026

CM भगवंत मान आज लुधियाना में:’युद्ध नशे विरुद्ध’ को लेकर करेंगे समीक्षा;

Date:

आज लुधियाना में मुख्यमंत्री भगवंत मान विशेष तौर पर पहुंच रहे हैं। वह फिरोजपुर रोड स्थित किंग्स विला रिसॉर्ट में ‘नशा मुक्ति मोर्चा’ के जोन प्रभारियों के साथ बैठक करेंगे और जिले में नशे के खिलाफ चल रहे अभियान की समीक्षा करेंगे। अभी तक लुधियाना पुलिस ने मार्च से जुलाई तक करीब 12 नशा तस्करों के घर तोड़ दिए है। वहीं 500 से अधिक FIR दर्ज हो चुकी है।

इसी बीच किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल भी लुधियाना पहुंचेंगे। वह भारत नगर चौक में एक निजी कार्यक्रम में शामिल होंगे और फिर प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। डल्लेवाल ने बताया कि लैंड पूलिंग के मुद्दे को लेकर सभी किसान जत्थेबंदियां गंभीर हैं और सरकार की धक्केशाही के खिलाफ एकजुट होकर विरोध कर रही हैं।
इसी क्रम में 7 अगस्त को गांव जोधां में भारतीय किसान यूनियन एकता द्वारा रोष धरना आयोजित किया जाएगा, जिसमें लगभग 70 हजार किसानों के पहुंचने की संभावना है।

इसके अलावा, 8 अगस्त को फिरोजपुर रोड स्थित शहंशाह पैलेस में किसान नेता कुर्सी लगाकर सीएम भगवंत मान को आमंत्रित करेंगे, ताकि वे लैंड पूलिंग से जुड़े किसानों के सवालों के जवाब दें। किसानों ने मांग की है कि सीएम स्वयं या फिर अपने किसी मंत्री को जवाब देने के लिए भेजें, वे उनका इंतजार करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related