Wednesday, September 9, 2026
Wednesday, September 9, 2026

प्रेम विवाह के चलते दो परिवारों में झड़प, चली गोलियों में दुल्हा पक्ष के 5 लोगों की मौत

Date:

 

 

 

गुरदासपुर/पेशावर : पाकिस्तान के प्रसिद्व पेशावर शहर के तहसील इलाके में शनिवार को प्रेम विवाह करने के चलते दो पक्षों के बीच गोलीबारी में दूल्हा परिवार के पांच लोग मारे जाने और एक के घायल होने की सूचना है।

सीमापार सूत्रों के अनुसार यह घटना दो पक्षों के बीच गोलीबारी के दौरान हुई, जो दो परिवारों के बीच एक परिवार की लड़की द्वारा दूसरे परिवार के लड़के से प्रेम विवाह का मामला दर्शाती है। कहा जा रहा है कि जिस परिवार के पांच लोग मारे गए है, उस परिवार के लड़के जावेद द्वारा दूसरे परिवार की लड़की रूखसाना से चोरी छुपे प्रेम निकाह बुधवार को किया था। जिसके लिए रूखसाना का परिवार नाराज चल रहा था, दोनो परिवार इस बात को लेकर एक दूसरे के दुश्मन बन बैठे थे। आज सुबह लगभग 12 बजे जब जावेद के परिवार वाले एक कार में जा रहे थे तो रूखसाना के परिवार वालों ने कार पर गोलाबारी कर पांच को मौत के घाट उतार दिया, मरने वालों में जावेद का पिता, माता, दो भाई तथा एक भतीजा शामिल है।

पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जिसकी पहचान सबूर के रूप में हुई है। जो रूखसाना का चचेरा भाई है, जबकि अन्य हमलावर घटनास्थल से भाग गए। दोनो परिवार आपस मे नजदीकी रिश्तेदार हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

पंजाब पुलिस द्वारा 10वीं उत्तरी क्षेत्रीय पुलिस समन्वय समिति बैठक की मेजबानी

डीजीपी पंजाब गौरव यादव द्वारा उभरते सुरक्षा खतरों से...