Tuesday, September 1, 2026
Tuesday, September 1, 2026

चाइना डोर का कहर : शादी की खरीदारी करने गई महिला की चपेट में आने से मौत

Date:

 

 

मुल्लांपुर दाखा : रायकोट रोड पर फ्लाईओवर पुल के नजदीक एक स्कूटी सवार एक महिला चाइना डोर शिकार हो गई और गंभीर रूप से घायल हो गई जिसे अस्पताल ले जाया गया जहां उसने दम तोड़ दिया।

 

मिली जानकारी के अनुसार सर्बजीत कौर पत्नी मनदीप सिंह निवासी गांव अकालगढ़ रायकोट रोड पर अपनी मौसी की बेटी की शादी के लिए खरीदारी करने के लिए स्कूटी पर बाजार आई थी। जब वह फ्लाईओवर के नजदीक गुरुद्वारा साहिब के सामने पहुंची तो उसका गला चाइना डोर से कट गया जोकि गंभीर रूप से घायल हो गई और स्कूटी से गिर गई जिसको दुकानदारों ने अस्पताल पहुंचाया जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक सरबजीत कौर रायकोट रोड पर खाने की दुकान चलाती थी अपने पीछे 2 साल का बच्चा छोड़ गई है।

 

थाना दाखा के प्रभारी हमराज सिंह चीमा ने कहा कि चाइना डोर से पतंग उड़ाने वालों का पता लगाया जा रहा है और उसके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

जनता का पैसा जनता को वापस दे रही ‘‘आप’’ सरकार- भगवंत सिंह मान

- विरोधी पार्टियां चाहे जो मर्जी कर लें,...