Wednesday, June 10, 2026
Wednesday, June 10, 2026

पंजाब में बच्चे की मौत ,सिर पर लोहे की ग्रिल आकर गिरी

Date:

पंजाब के मोहाली में सोमवार (6 जनवरी) को सेक्टर-80 स्थित मौली गांव में बन रही 6 मंजिला इमारत से लोहे की ग्रिल गली में जा गिरी। जिसमें गली से गुजर रहे 12 साल के बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। उसके साथ 2 दोस्त भी थे, लेकिन वे बाल-बाल बच गए।

घटना का 14 सेकेंड का CCTV वीडियो सामने आया है। जिसमें वह अपने 2 दोस्तों के साथ जाता दिख रहा है। उनके अलावा गली में एक महिला भी गुजर रही थी। पहले एक ईंट आकर गिरी। इसके बाद लोहे की ग्रिल सीधा बच्चे के सिर पर गिरी। सिर पर लगते ही वह जमीन पर गिर गया।

मृतक बच्चे की पहचान आशीष के रूप में हुई है। सोहाना थाना पुलिस ने इस मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ BNS की धारा 106 के तहत केस दर्ज किया है। फिलहाल किसी की भी गिरफ्तारी नहीं हुई है।

आशीष के पिता पंकज ने बताया कि आशीष के दोस्त दौड़ते हुए उनके पास आए थे। उन्होंने बताया कि आशीष के सिर पर लोहे की ग्रिल गिरी हैं। वह मौके पर पहुंचे तो वहां बिल्डिंग का ठेकेदार और लेबर तमाशा देख रहे थे। पास के गुरुद्वारा साहिब से एक सिख व्यक्ति अपनी गाड़ी लेकर आया और उसके बेटे को अस्पताल लेकर गया। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related