Sunday, July 12, 2026
Sunday, July 12, 2026

पटियाला में पतंग उड़ाते समय छत से गिरा बच्चा, हुई मौत 

Date:

 

 

पटियाला–पंजाब के पटियाला में पतंग उड़ाते समय पांचवीं कक्षा का छात्र छत से गिर गया। इस घटना में बच्चे की मौत हो गई। यह घटना पटियाला के सहजपुरा रोड स्थित कुलारां मोहल्ला में रविवार देर शाम हुई।बच्चे की पहचान पटियाला के गांव कुलारां निवासी 11 वर्षीय जशनदीप सिंह के रूप में हुई है। मृतक जशनदीप के पिता गुरतेज सिंह ने बताया- उनका बेटा अपने घर की छत पर पतंग उड़ा रहा था, तभी वह छत से गिर गया और उसके सिर में गंभीर चोटें आईं।वे उसे इलाज के लिए सिविल अस्पताल लेकर आए। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार शुरू किया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।पुलिस ने अभी तक मामले में किसी भी तरह से हाथ नहीं डाला है। मौत के बाद परिजन बच्चे का शव अस्पताल से ले गए। बच्चे की मौत पर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

गैंगस्टरों ते वार का 171वां दिन: पंजाब पुलिस ने 625 स्थानों पर छापेमारी कर 348 लोगों को किया गिरफ्तार

पुलिस टीमों ने 307 व्यक्तियों के विरुद्ध एहतियाती कार्रवाई...