Tuesday, May 12, 2026
Tuesday, May 12, 2026

गुरुग्राम में 22वीं मंजिल से गिरा बच्चा, मौत

Date:

 

गुरुग्राम के सेक्टर 65 थाना क्षेत्र के सेक्टर 62 में स्थित पायनियर प्रेसीडिया सोसाइटी की 22वीं मंजिल से 5 साल का बच्चा नीचे गिर गया। हादसे में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया। घटना के समय बच्चा घरेलू सहायिका के साथ सोसाइटी के ग्राउंड से खेल कर वापस घर जा रहा था।

लिफ्ट से निकलते ही बच्चा दौड़कर अंदर चला गया धक्का लगने से फ्लैट का मेन गेट अंदर से बंद हो गया। इससे घरेलू सहायिका अंदर नहीं जा पाई। अपने आप को अकेला पाकर बच्चा मदद के लिए बालकनी में आया और वहां पर कपड़े सुखाने वाले रोड पर चढ़कर लोगों को बुलाने लगा।

22वीं मंजिल से गिरकर बच्चे की मौत

इसी दौरान वह संभल नहीं सका, और 22वीं मंजिल की बालकनी से नीचे गिर गया। आसपास के लोग उसे मेरिंगो एशिया अस्पताल ले गए। यहां पर उस मृत घोषित कर दिया गया। बच्चे की पहचान रुद्र तेज सिंह के रूप में की गई है। पिता प्रकाश चंद्र बिल्डर हैं और माता डॉक्टर हैं। उस समय दोनों घर पर नहीं थे। प्रकाश चंद्र मूल रूप से रेवाड़ी जिले के धारूहेड़ा के रहने वाले हैं और यह कई सालों से यहां इस सोसाइटी में रह रहे थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related