Sunday, June 14, 2026
Sunday, June 14, 2026

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिले CM भगवंत मान:श्री गुरु तेग बहादुर के 350वें शहीदी पर्व का दिया न्योता

Date:

 

चंडीगढ़-पंजाब के सीएम भगवंत मान ने आज दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। सीएम ने उन्हें श्री गुरु तेग बहादुर के 350वें शहीदी पर्व समागम में शामिल होने का न्योता दिया। सीएम ने कहा कि हमने राष्ट्रपति को कहा कि 18 नवंबर से 25 नवंबर तक कोई भी दिन अपने शेड्यूल मुताबिक देख लें। जो भी दिन वह तय करेंगी, पंजाब सरकार उनका स्वागत करेगी।

वैसे तो वह काफी धार्मिक ख्यालों की हैं। उन्हें इस बारे में पता है। इससे पहले जब वह पंजाब में आई थीं, उस समय उन्होंने लगभग दो घंटे दरबार साहिब में बिताए थे, जिसमें लंगर ग्रहण किया था और कीर्तन सुना था। पूरे देश के राज्यों के सीएम और पूरी दुनिया में बसते पंजाबी को खुला न्योता दिया गया है।

सभी देशों के एंबेसडर को बुलाया जा रहा है। 23 नवंबर से 25 नवंबर तक मुख्य समागम होंगे। हमें अपना विरसा और पूर्वजों की शहादत को याद रखना चाहिए। कुर्बानियां देकर हमें ये रुतबे मिले हैं। गुरु तेग बहादुर के परिवार ने सबसे बड़ी शहादत दी। पोते तक शहादत है। इसकी हिस्ट्री में कहीं भी मिसाल नहीं मिलती है। उनके साथ चीफ सेक्रेटरी व अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related