Friday, June 12, 2026
Friday, June 12, 2026

फाजिल्का में दो अकाली नेताओं पर केस:बीडीपीओ दफ्तर में की थी फायरिंग

Date:

फाजिल्का–जलालाबाद के बीडीपीओ दफ्तर में फायरिंग करने का मामला सामने आया है l जिस दौरान सरपंच पद के उम्मीदवार व उसके साथी को गोली लगी l जिन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया l पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए गुरुहरसहाय से अकाली दल के हलका इंचार्ज वरदेव सिंह नोनी मान और उनके भाई बाबी मान के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है l हालांकि इसमें 15 अज्ञात लोग शामिल किए गए हैं।

पुलिस के मुताबिक, पुलिस के पास गांव चक सुहेलेवाला के रहने वाले गुरप्रीत सिंह ने शिकायत दर्ज करवाई कि उन्होंने गांव की सरपंची संबंधी नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए रिटर्निंग अधिकारी जलालाबाद पास जमा किया हुआ है। गुरप्रीत ने बताया कि उसका चाचा शमिंदर सिंह उसके साथ रहता है और वह उसकी मदद करता है l उनके बराबर दूसरे पक्ष के अकाली दल पार्टी से संबंध रखने वाले हरपिंदर सिंह पुत्र वरदेव सिंह निवासी गांव चक्क सुहेलेवाला ने भी सरपंची संबंधी अपना नामांकन पत्र भरा हुआ है l

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related