Sunday, July 12, 2026
Sunday, July 12, 2026

बीकानेर में ट्रक में पीछे से घुसी कार,6 की मौत:भारत माला हाईवे पर हादसा, पूरा परिवार खत्म

Date:

बीकानेर में गुरुवार रात भीषण सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई। सभी मृतक कार में सवार थे। मरने वाले सभी लोग हरियाणा के डबवाली के रहने वाले थे।बताया जा रहा है कि पंजाब के डबवाली से बीकानेर जा रही तेज रफ्तार कार खड़े ट्रक में पीछे से घुस गई। इससे कार में सवार लोग चपेट में आ गए। कार से दो यात्री उछल कर सड़क पर गिर गए और मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसा इतना भीषण था कि कार का अगला हिस्सा चकनाचूर हो गया।

महाजन एसएचओ कश्यप सिंह ने बताया- डबवाली से कार में महिलाओं और बच्चों समेत छह लोग बीकानेर जा रहे थे। हादसे में कार पूरी तरह पिचक गई। कार को काटकर बड़ी मशक्कत से शवों को बाहर निकाला गया। पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और एक बच्ची ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया।

इस हादसे में हरियाणा के डबवाली का पूरा परिवार खत्म हो गया। मरने वालों में नीरज कुमार, सुनयना, नीरज के पिता शिव कुमार, मां आरती, बेटा डूग्गू, बेटी भूमिका शामिल हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

गैंगस्टरों ते वार का 171वां दिन: पंजाब पुलिस ने 625 स्थानों पर छापेमारी कर 348 लोगों को किया गिरफ्तार

पुलिस टीमों ने 307 व्यक्तियों के विरुद्ध एहतियाती कार्रवाई...