Wednesday, October 28, 2026
Wednesday, October 28, 2026

शिमला में नदी में गिरी पंजाब के श्रद्धालुओं की कार:2 व्यक्तियों की मौत, बच्चा पानी में बहा

Date:

 

हिमाचल के शिमला मे चौपाल उपमंडल में श्रद्धालुओं की कार नदी में जा गिरी। हादसे में पंजाब से आए दो श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि एक 10 वर्षीय बच्चा नदी में बह गया। सूचना मिलते ही पुलिस और आसपास के लोग माैके पर पहुंचे। बच्चे की तलाश के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। बचाए गए चार लोगों में से 2 कह हालत गंभीर है।

जानकारी अनुसार, हादसा नेरवा थाना क्षेत्र के जमराड़ी के पास हुआ, जहां श्रद्धालुओं की कार सालवी नदी में जा गिरी। हादसे में शामिल सभी लोग पंजाब के नवांशहर जिले के निवासी हैं, जो शिमला में धार्मिक सत्संग में भाग लेने आए थे।

डीएसपी चौपाल सुशांत शर्मा ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। चार लोगों को रेस्क्यू कर नेरवा अस्पताल भेजा गया है, जिनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों में एक महिला भी शामिल है।

पुलिस और रेस्क्यू टीमें नदी में बहे बच्चे की तलाश में जुटी हुई हैं। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related